वोट.जीओवी के संबंध में
Vote.gov अमेरिकी सरकार से लेकर जनता तक सटीक, आधिकारिक मतदान जानकारी प्रदान करने के लिए के लिए एक विश्वसनीय स्रोत है। हमारा मिशन सभी पात्र मतदाताओं के लिए यह समझना आसान बनाना है, कि पंजीकरण कैसे करें, और मतदान कैसे करें।
Vote.gov मतदाताओं को राज्य-विशिष्ट मतदान जानकारी के लिए उनके राज्य चुनाव वेबसाइटों की ओर निर्देशित करता है। Vote.gov लोगों को वोट देने के लिए पंजीकृत नहीं करता है। आपको सीधे अपने राज्य में पंजीकरण कराना होगा। Vote.gov जनता से कोई भी व्यक्तिगत डेटा एकत्र या संग्रहीत न करके उपयोगकर्ता की गोपनीयता को प्राथमिकता देता है।
Vote.gov कई भाषाओं में मतदान संबंधी जानकारी प्रदान करता है। अमेरिकी जनगणना ब्यूरो के अनुसार लगभग 70 मिलियन (7 करोड़) लोग घर पर अंग्रेजी के अलावा अन्य भाषा बोलते हैं। हम मतदान संबंधी जानकारी उन सभी भाषाओं में प्रदान करते हैं, जो संयुक्त राज्य अमेरिका की विविधता दर्षाते हुए सभी नागरिकों को अपने अपने मताधिकार का प्रयोग करने में सहायता करने में सक्षम हो ।
हम कौन हैं
Vote.gov अमेरिकी प्रशासन की एक आधिकारिक वेबसाइट है, जिसका प्रबंधन सामान्य सेवा प्रशासन के अंतर्गत प्रौद्योगिकी परिवर्तन सेवाओं (अंग्रेजी में) द्वारा किया जाता है।
यह सुनिश्चित करने के लिए कि हम भरोसेमंद, सुसंगत मतदान जानकारी प्रदान कर रहे हैं, हम अमेरिकी चुनाव सहायता आयोग (अंग्रेजी में)और साइबर सुरक्षा बुनियादी ढांचा सुरक्षा एजेंसीके (अंग्रेजी में) साथ निकटता से साझेदारी करते हैं।
हम अन्य संघीय एजेंसियों के साथ मतदान के बारे में जानकारी साझा करते हैं - जिनमें अमेरिकी संघीय मतदान सहायता कार्यक्रम, नागरिकता और आप्रवासन सेवाएँ, और राज्य विभाग (स्टेट डिपार्टमेंट) शामिल है, जिसके द्वारा नागरिकों को इन सरकारी संगठनों के साथ विचारों का आदान-प्रदान की सुविधा हो सके।
राज्य के सचिवों के राष्ट्रीय संघ और राज्य चुनाव निदेशकों के राष्ट्रीय संघ के माध्यम से राज्य और स्थानीय चुनाव अधिकारियों के साथ हमारे घनिष्ठ संबंध हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हम राज्य की सटीक मतदान जानकारी साझा कर सकें।